फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Leela Bhansali: गंगूबाई काठियावाड़ी को 10 फिल्मफेयर मिलने पर भंसाली ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

Fri, 28 Apr 2023 04:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को फीमेल कैटेगरी में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है तो वहीं भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती रात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज हुआ। सलमान खान ने इस अवॉर्ड सेरेमनी को होस्ट किया। वहीं जान्हवी कपूर, जैकलीन फर्नांडीस और विक्की कौशल समेत तमाम सितारों ने इस अवॉर्ड नाइट में शिरकत कर इसे खास बनाया। समारोह में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' छाई रही। इस फिल्म की झोली में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 10 अवॉर्ड्स आए हैं।

विज्ञापन

Love Story: 'राम' के लिए माधुरी ने सबकुछ कर दिया था कुर्बान, सात समंदर पार ढूंढा अपने दिल का 'डॉक्टर'

भंसाली ने कही यह बात
इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को फीमेल कैटेगरी में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है तो वहीं भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा फिल्म ने बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट डायलॉग समेत अन्य कई कैटेगरी में भी झंडा बुलंद किया है। फिल्म को मिले इतने अवॉर्ड्स पर भंसाली की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमारे लिए यह अद्वितीय क्षण है। यह हमारे लिए शानदार दिन है और मुझे ऐसा लग रहा है कि हमारी सारी मेहनत आखिर वसूल हो गई। इस फिल्म को बनाकर मैं बेहद खुश हूं।'
The Kerala Story: कांग्रेस ने लगाई 'द केरल स्टोरी' पर रोक की गुहार, कहा- राज्य की छवि खराब करने की कोशिश है यह

लॉकडाउन में की थी शूटिंग!
भंसाली ने आगे कहा, 'मुझे खुशी है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन और अन्य शानदार सितारों ने काम किया है। हम सभी के लिए यह खुशी का पल है। हम इस फिल्म के लिए पूरे लॉकडाउन और कोविड महामारी के दौरान काम करते रहे। ऐसे में यह हमारे लिए स्पेशल है।'
Babil-Irrfan Video: पिता इरफान की फिल्म के पोस्ट को देख भावुक हुए बाबिल, किस करते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन

आलिया ने साझा किया पोस्ट
फिल्म को मिले दस फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पर आलिया भट्ट भी बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर लंबा थैंक्स नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'गंगू...मेरी जान...मुझ पर भरोसा जताने के लिए शुक्रिया संजय सर। मैं हमेशा आपकी एहसानमंद रहूंगी।' बता दें कि यह फिल्म बीते वर्ष 22 फरवरी को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें