फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: 13 साल छोटी कोरियोग्राफर के प्यार में पड़े थे संजय लीला भंसाली लेकिन आज तक हैं कुंवारे

Fri, 24 Feb 2017 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
संजय लीला भ्‍ांसाली
भारतीय सिनेमा के पॉपुलर निर्देशक, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और म्यूजिक डायरेक्टर संजयलीला भंसाली अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय हमेशा अपने बेहतरीन काम और सुपरहिट ब्लॉकबस्टर के लिए जाने जाते हैं। भंसाली ने भारतीय सिनेमा को कुछ ही फिल्में दीं लेकिन सारी की सारी सुपरहिट रहीं। संजय अपनी मां के बेहद करीब हैं इसलिए उन्होंने अपने नाम के साथ मां का नाम भी जोड़ लिया। 
विज्ञापन

B'Day Spl: अपने से 13 साल छोटी कोरियोग्राफर के प्यार में पड़े थे संजय लीला भंसाली लेकिन आज भी हैं कुंवारे

2 of 6
संजय दत्‍त
संजय की मां का नाम लीला भसाली है। संजय ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा चोपड़ा के असिस्टेंट के तौर पर की थी। दोनों ने मिलकर फिल्म 'परिंदा', '1942 अ लव स्टोरी' और 'करीब' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। लेकिन अचानक किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। ये झगड़ा ऐसा बढ़ा क‌ि संजय ने विधु से अलग होकर फिल्में बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन

B'Day Spl: अपने से 13 साल छोटी कोरियोग्राफर के प्यार में पड़े थे संजय लीला भंसाली लेकिन आज भी हैं कुंवारे

3 of 6
संजय लीला भ्‍ांसाली
इसके बाद संजय ने अपनी पहली फिल्म 'खामोशी' का निर्देशन किया। बॉक्सऑफिस पर ये फिल्म भी सुपरहिट गई थी। इसके बाद से संजय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' अब तक कि सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। इसके बाद से संजय ने लगातार कई लव स्टोरी बनाईं। संजय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो प्रेम कहानियां ‌इसलिए बनाते हैं क्योंकि उनकी जिंदगी में कोई प्यार नहीं हैं।

B'Day Spl: अपने से 13 साल छोटी कोरियोग्राफर के प्यार में पड़े थे संजय लीला भंसाली लेकिन आज भी हैं कुंवारे

4 of 6
संजय लीला भ्‍ांसाली
संजय की ये बात बिलकुल सच है। उनकी फिल्मी दुनिया जितनी रंगीन दिखाई देती है उनकी असल जिंदगी उतनी ही ब्लैक एंड व्हाइट है। संजय आज 54 साल के हो गए हैं लेकिन उन्होंने आज‌तक शादी नहीं की। संजय का कहना है कि उनका अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी थी। वो समय था जब संजय 'हम दिल दे चुके सनम' का निर्देशन कर रहे थे।
विज्ञापन

B'Day Spl: 13 साल छोटी कोरियोग्राफर के प्यार में पड़े थे संजय लीला भंसाली लेकिन आज भी हैं कुंवारे

5 of 6
संजय लीला भ्‍ांसाली
इस फिल्म की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट से संजय को प्यार हो गया। मीडिया में भी दोनों के अफेयर की खूब खबरें  आईं। इतना ही नहीं खबरें तो ये भी थीं कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। लेकिन दोनों ने कभी अपने प्यार को खुलकर नहीं कबूला। संजय हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाकर रखते हैं। शादी की बात उनके रिश्तेदारों की तरफ से सामने आई थी। लेकिन जब वैभवी की बहन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day Spl: 13 साल छोटी कोरियोग्राफर के प्यार में पड़े थे संजय लीला भंसाली लेकिन आज भी हैं कुंवारे

6 of 6
संजय लीला भ्‍ांसाली
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने छिपकर शादी भी कर ली थी। लेकिन बाद संजय ने इस खबर को अफवाह बताया। भंसाली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पद्मावती' को लेकर हुए बवाल से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों ‌इस फिल्म की कहानी को लेकर राजपूत कर्णी सेना ने संजय पर हमला कर दिया था। उसके बाद से शूटिंग बंद है। फिल्म की शूटिंग जयपुर में चल रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें