फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAFTA: भंसाली ने शुरू किया गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बाफ्टा अवार्ड्स अभियान, जानें आलिया भट्ट ने क्या कहा

Thu, 10 Nov 2022 03:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कहा कि हमारी फिल्म के लिए इतनी सराहना मिल रही है, इसको लेकर वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली-गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली की सफल फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार (बाफ्टा अवार्ड्स) में आधिकारिक तौर पर सभी श्रेणियों में एंट्री पाने के लिए एक अभियान शुरू करने जा रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट् मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले भंसाली की एक और फिल्म देवदास को 56वें बाफ्टा पुरस्कारों में नामांकित किया गया था। 

विज्ञापन


76वें प्रतिष्ठित ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार का आयोजन लंदन स्थित रॉय फेस्टिवल हॉल में अगले साल फरवरी में होगा। संजय लीला भंसाली की फिल्म को सभी श्रेणियों में नॉमिनेट किया जाएगा, जिसमें बेस्ट फिल्म, निर्देशक, रूपांतरित पटकथा और बेस्ट अभिनेत्री आदि हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी भारत समेत अन्य देशों में भी काफी सफलता मिली है और समीक्षकों ने भी इस फिल्म को सराहा था। आलिया की इस फिल्म ने विदेशों में अच्छी कमाई की है। साथ ही इस फिल्म में आलिया की ड्रेस को कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मॉडलों के द्वारा प्रदर्शन करते देखा गया है। 
विज्ञापन


आलिया बोलीं- गंगूबाई काठियावाड़ी को विश्व के मंच पर ले जाना एक सम्मान की बात
निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कहा कि हमारी फिल्म के लिए इतनी सराहना मिल रही है इसको लेकर वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। आगे कहा कि हम इस पुरस्कार समरोह में बातचीत का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं। साथ ही आलिया ने कहा कि गंगूबाई काठियावाड़ी को विश्व के मंच पर ले जाना एक सम्मान की बात है। दुनिया भर के लोगों ने हमारी फिल्म को ढेर सारा प्यार और सराहना दी है। हम ब्रिटेन में इस प्यार को पाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 

ये थी कहानी
बता दें कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में आलिया भट्ट का चरित्र वास्तविक जीवन से प्रभावित है। दरअसल, आलिया ने इस फिल्म में एक समाज सेविका गंगूबाई कोठेवाली का किरदार निभाया। जिसे कम उम्र में वेश्यावृत्ति में बेच दिया गया था। हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक अध्याय पर इस फिल्म की कहानी आधारित है। साथ ही फिल्म में सहायक भूमिकाओं में विजय राज, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा नजर आए थे। वहीं अजय देवगन, इमरान हाशमी और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें