फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की फिल्म में दीपिका और प्रियंका की जगह नजर आएंगी रानी और माधुरी

Thu, 01 Nov 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali - फोटो : file photo
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली अब माधुरी दीक्षित रानी मुखर्जी और सोनम कपूर के साथ फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। फिल्म का नाम होगा हीरा मंडी। भंसाली का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है और इसकी कहानी वेश्यावृत्ति से संबंधित है।

विज्ञापन


मीडिया में आ रही खबरों में कहा गया है कि एक ही कलाकार जोड़ी के साथ तीन फिल्में एक के बाद एक ;गोलियों की रासलीला राम लीला बाजीराव मस्तानी पद्मावत बनाने के बाद भंसाली नई शुरुआत करना चाहते हैं। हीरा मंडी ऐसा प्रोजेक्ट है जिसे उन्होंने बीते एक डेढ़ दशक में दो तीन बार शुरू करने की कोशिश की परंतु हर बार बंद करना पड़ा।

अब उनके करीबी कह रहे हैं कि भंसाली इसे शुरू करने के करीब हैं और उन्होंने फिल्म के लिए तीनों हीरोइनें फाइनल कर ली हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट को भी इन हीरोइनों को ध्यान में रख कर अंतिम रूप दे दिया जा रहा है। वैसे ट्रेड की नजर इस पर है कि महिला केंद्रित इस विषय पर फिल्म बनाते हुए क्या भंसाली दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को भी कोई रोल हीरामंडी में देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें