फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय खान ने मनाया 79वां जन्मदिन, ऋतिक रोशन समेत पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे

Sat, 05 Jan 2019 11:10 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sanjay khan - फोटो : instagram
विज्ञापन
एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संजय खान ने 5 जनवरी को अपना 79वां जन्मदिन मनाया। संजय खान के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं। बता दें कि ऋतिक ने संजय खान की बेटी सुजैन से शादी की थी हालांकि दोनों का तलाक हो चुका है लेकिन दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते रहे हैं।
विज्ञापन

hrithik roshan - फोटो : instagram
संजय खान की बर्थडे पार्टी में मधुर भंडारकर अपनी वाइफ संग मौजूद रहे। इसके अलावा अनु मलिक, शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी, शबाना आजमी भी संजय खान की इस पार्टी में शामिल हुए। जन्मदिन के मौके पर संजय खान मीडिया के सामने आए और उन्होंने केक काटा। इस दौरान उनकी पत्नी जरीन खान और जायद खान नजर आए। 
विज्ञापन

shabana azmi - फोटो : instagram
संजय खान के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने चेतन आनंद की फिल्म हकीकत से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उनकी मुख्य फिल्मों में एक फूल दो माली, मेला, धुंध और नागिन है। फिल्मों के अलावा संजय खान ने कई टीवी सीरियल्स जैसे द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान, जय हनुमान, द ग्रेट मराठा से खूब लोकप्रियता बटोरी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें