इस वजह से चलीं गदर 2-जवान
ईटाइम्स के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में संजय ने गदर 2 और जवान की सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि ये फिल्में चलीं क्योंकि वे बड़े बजट की मनोरंजक थीं। निर्देशक ने कहा, "गदर 2 और जवान बड़े बजट की फिल्में हैं और इन्हें बनने में दो-तीन साल लगे हैं। कुछ हफ्तों के बाद थिएटर फिर से खाली हो जाएंगे और अगली बड़ी फिल्म के आने का इंतजार किया जाएगा।"
ए लिस्टर्स को दिया यह सुझाव
उन्होंने आगे सुझाव दिया कि बॉक्स ऑफिस पर गति जारी रखने के लिए ए-लिस्टर्स को साल में कम से कम एक फिल्म रिलीज करनी चाहिए। संजय ने साझा किया कि दर्शक अभी भी सिनेमाघरों में वापस जाने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब बाप (मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ-स्टारर) जैसी 'कॉम्बिनेशन फिल्म' को बॉक्स ऑफिस पर स्वीकार किया जाएगा तो तो उन्हें विश्वास होगा कि दर्शक वापस आ गए हैं।
'यह चार दिन की चांदनी है'
संजय ने आगे कहा कि ओटीटी के उद्भव के साथ, दर्शक सिनेमाघरों की ओर भागने के बजाय अपने घर पर आराम से कंटेंट देखने में अधिक सहज हैं। निर्देशक ने कहा कि जिन फिल्मों में कोई स्टार पावर, फ्रैंचाइजी वैल्यू या नोस्टैलजिया वाली बात नहीं हैं, वे बॉक्स ऑफिस पर काम नहीं करेंगी। इस बातचीत में संजय ने कहा कि फिल्म डंड्स्ट्री का भविष्य अभी भी चिंताजनक है, लेकिन हालिया हिट फिल्मों से एग्जिबिटर्स को राहत मिली है। उन्होंने आगे कहा कि वे जानते हैं कि यह चार दिन की चांदनी है।