फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय गुप्ता: राजपाल से अभिषेक बच्चन तक, निर्देशक को आखिर विदाई देने पहुंचे सितारे; नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Sat, 31 Oct 2026 09:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
  • उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे और करीबी दोस्त पहुंचे। 
  • सभी ने नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी। 
विज्ञापन
संजय गुप्ता को अंतिम विदाई देने पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। संजय गुप्ता के निधन के बाद कई सितारों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। 
विज्ञापन


राजपाल यादव 
अभिनेता राजपाल यादव संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने दिवंगत फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं। इस मुश्किल समय में उन्होंने परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना की।
अभिषेक बच्चन 
अभिनेता अभिषेक बच्चन भी अपने करीबी दोस्त और फिल्ममेकर संजय गुप्ता को आखिरी विदाई देने श्मशान घाट पहुंचे। संजय के निधन से वह भी दुखी नजर आए। उन्होंने अपने दोस्त को अंतिम श्रद्धांजलि दी और शोक में डूबे परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं।
विज्ञापन

राकेश रोशन 
फिल्ममेकर राकेश रोशन भी अपने प्रिय दोस्त संजय गुप्ता को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उन्होंने संजय को श्रद्धांजलि दी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। संजय के निधन से फिल्म इंडस्ट्री ने अपना एक और करीबी साथी खो दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें