यूजर्स ने खड़े किए सवाल
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी भड़कते नजर आ रहे हैं। उनकी इस हरकत पर यूजर्स ने भी उनकी आलोचना करते हुए कड़े सवाल खड़े किए। कई यूजर्स ने पूछा कि वो हंस क्यों रही हैं? वहीं कुछ यूजर्स ने इसे बहुत खराब हरकत बताया।
कैसे हुआ संजय गुप्ता का निधन?
मुंबई पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता का निधन शुक्रवार देर रात हुआ। वह वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके में रहते थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह घर के अंदर अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट लगी, जिससे खून बहने लगा और उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता अपने बंगले में पत्नी, दो बच्चों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे। हादसे के समय घर के सभी लोग सो रहे थे, इसलिए घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली। परिवार ने इस मामले में किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है।
देखें संजय की बेटी का वायरल वीडियो-