संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का जन्मदिन 22 जुलाई को था। जाहिर सी बात है इस साल मान्यता दत्त ने हर साल की तरह अपना जन्मदिन खास तरीके से नहीं मनाया।
चूंकि संजू बाबा में जेल में हैं। लेकिन संजू ने अपनी पत्नी मान्यता के जन्मदिन पर उन्हें प्यार भरा तोहफा भेजा।
उन्होंने एक खत में कई सारी कविताएं लिखीं और उसे मान्यता को भेजा। यूं तो इन दिनों मान्यता और संजू नियमित रूप से एक दूसरे को खत लिख कर बात कर रहे हैं।
लेकिन मान्यता के जन्मदिन पर संजू बाबा ने खास खत लिखा। जिसमें उन्होंने मान्यता के लिए कई प्यारी कविताएं लिखीं।
शादी के बाद यह पहली बार है , जब मान्यता के जन्मदिन पर संजू बाबा उनके साथ नहीं हैं। वरना , हर बर्थ डे पर भले ही संजू को कितना भी काम हो वह 22 जुलाई का दिन वह पूरी तरह से अपनी पत्नी मान्यता के साथ गुजारते थे।
संजू ने खत के साथ मान्यता को फूल भी भिजवाये। संजू ने 22 जुलाई से पहले ही यह तोहफा मान्यता को भिजवा दिया था।
बताते चलें कि संजू बाबा की हालत ठीक नहीं है। उनकी तबियत दुरुस्त नहीं है। हो सकता है कि उन्हें इलाज के लिए मुंबई लाया जाये।