फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोलमाल अगेन' के सेट पर पहुंचे संजय दत्त, अजय देवगन ने शेयर की तस्वीर

Sun, 02 Apr 2017 09:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
अजय देवगन और रोहित शेट्टी
विज्ञापन
अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'गोलमाल अगेन' के सेट की तस्वीरें रोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी बीच और तस्वीरें सामने आयी हैं, जिनमें संजय दत्त भी सेट पर मौजूद हैं। अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें संजय पूरी स्टार कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को लेकर माना जा रहा है कि संजय दत्त सिर्फ 'गोलमाल अगेन' के सेट पर विजिट करने नही गए थे, बल्कि इस फिल्म में उनका कोई रोल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी तक कोई घोषणा नही की गई है।
विज्ञापन


The original rockstar @duttsanjay pic.twitter.com/fbyzVdD2jx— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 31, 2017


बता दें अजय देवगन और संजय दत्त पहली बार साथ काम नही करेंगे, इससे पहले ये दोनों एक साथ रोहित शेट्टी की फिल्म 'ऑल द बेस्ट' में एक साथ कॅामेडी करते हुए नजर आ चुके हैं। वहीं असल जिंदगी में भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। 

बता दें 'गोलमाल अगेन' गोलमाल फिल्म की हिट सीरीज का चौथा पार्ट है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि 'गोलमाल 3' ने दर्शकों को निराश कर दिया था।
विज्ञापन


रोहित शेट्टी का मानना है कि ये फिल्म उस निराशा को एक मैजिक से गायब कर देगी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही हिट देने का दबाव रोहित और अजय पर बढ़ गया है। इससे पहले उन्हें 'गोलमाल 2' और 'गोलमाल 3' को लेकर इतना दबाव नहीं महसूस हुआ था।

ये फिल्म नवंबर 2017 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय मिश्रा, जॉनी लिवर, अरसद वारसी, कुनाल खेमू, तुषार कपूर, परिणीति चोपड़ा, नील नितिन मुकेश, तब्बू आदि मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें