संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'भूमि' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जेल से निकलने के बाद संजय दत्त इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में संजय के साथ अदिति राव हैदरी भी दिखेंगी जो उनकी बेटी के किरदार में हैं।
फिल्म का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। इसके अलावा ट्रेलर बेहतरीन डायलॉग से लबरेज है।
इससे पहले फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। ये फिल्म एक रिवेंज ड्रामा है जो बाप-बेटी के रिश्तों को भी उजागर करेगी।
पढ़ें- तो प्रियंका चोपड़ा की वजह से नवप्रीत बांगा ने ठुकराया 'बिग बॉस 11' का ऑफर
संजय दत्त इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है।