फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की नई कार ने खींचा लोगों का ध्यान, स्वैग वाली एंट्री पर फैंस हुए फिदा; देखें वायरल वीडियो

Thu, 15 Jan 2026 07:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Dutt Viral Video: बॉलीवुड में संजय दत्त अपने अलग ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनकी कार की सबसे ज्यादा चर्चा रही। जानिए, क्यों सुर्खियों में आई संजय दत्त की नई कार?  

विज्ञापन
संजय दत्त नई कार संग आए नजर - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय दत्त की पिछले दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा रही। फिल्म में असलम चौधरी के किरदार में वह छा गए। हाल ही में उनकी नई कार और उनके स्वैग के फैंस दीवाने हो गए। जानिए, ऐसा क्या खास था संजय दत्त की नई कार में? 

चंद लोगों के पास है वो कार? 

विज्ञापन

संजय दत्त काे हाल ही में एलन मस्क की कंपनी की कार ‘टेस्ला साइबर ट्रक’ में देखा गया। यह कार भारत में चंद ही लोगों के पास है। भारत में इसकी कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी कार में संजय दत्त बैठे दिखे। वह कार से जब बाहर आए तो पैपराजी ने उनके जमकर फोटो क्लिक किए। 

 

संजय दत्त के फैंस ने भी दिए रिएक्शन 
संजय दत्त के कार वाले वायरल वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'संजय दत्त की बराबरी कोई नहीं कर सकता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या लग रहे हैं।' इसी तरह कई यूजर्स ने हार्ट, फायर इमोजी संजय दत्त के स्वैग के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किए। 

विज्ञापन


विज्ञापन

संजय दत्त के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अगले साल संजय दत्त की कई फिल्में रिलीज होंगी। वह फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे। वहीं रितेश देशमुख निर्देशित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और साउथ फिल्म ‘केडी-द डेविल’ में भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें