आपको बता दें कि फिल्म 'प्रस्थानम' में संजय दत्त के अलावा जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, अली फजल, अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दुबे जैसी बेहतरीन कलाकार भी नजर आएंगे। गौरतलब है कि यह फिल्म तेलुगु की सुपरहिट फिल्म 'प्रस्थानम' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन देव कट्टा ने किया है। खास बात यह है कि संजय दत्त इस फिल्म से बतौर निर्माता भी बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं।
लंबे समय बाद वह किसी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं बात करें संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की जोड़ी की तो यह दोनों स्टार करीब 11 साल बाद किसी फिल्म में फिर से नजर आएंगे। इससे पहले यह दोनों साल 2007 में आई फिल्म 'एकलव्य' में नजर आए थे। फिल्म 'प्रस्थानम' कब रिलीज होगी फिलहाल इस बात का कोई खुलासा नहीं हो सकता है।