फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: ‘यह हमारी लड़ाई है, हम मजबूती से साथ खड़े हैं’; संजय दत्त ने भारतीय सेना को किया सलाम

Sat, 10 May 2025 03:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस समय भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, तनाव बढ़ता जा रहा है। भारतीय सेना सीमा पर देश की रक्षा दुश्मनों से कर रही है। इस वक्त कई सेलिब्रिटीज भी भारतीय सेना के साहस को सलाम कर रहे हैं। हाल ही में संजय दत्त ने भी सोशल मीडिया पर मौजूदा स्थिति को लेकर एक पोस्ट की, साथ ही भारतीय सेना की सराहना की।
विज्ञापन
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय दत्त ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट की है, जिसमें वह भारतीय सेना को सलाम कर रहे हैं, उनके साथ खड़े रहने की बात कर रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में संजय दत्त ने क्या-क्या लिखा, विस्तार से जानिए। 

आतंकवाद के खिलाफ जंग 

विज्ञापन

संजय दत्त ने शनिवार दोपहर को अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखी। इसमें वह लिखते हैं, ‘हमारे लोगों पर बार-बार होने वाले आतंकी हमले को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। हम इसका जवाब देंगे। दुनिया यह जान ले कि यह लड़ाई किसी देश या लोगों के खिलाफ नहीं है बल्कि आतंकवाद के खिलाफ एक जंग है। आतंकवादियों ने जो डर, तबाही फैलाई है, इस बार हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे।’  

ये खबर भी पढ़ें: Mental Health Awareness Month: बाबिल खान ही नहीं, संजय दत्त से लेकर आलिया भट्ट तक ने झेला मानसिक बीमारी का दंश 


विज्ञापन


संजय बोले भारतीय सेना पर गर्व है 
संजय दत्त आगे लिखते हैं, ‘ मुझे अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। वह सीमा पर साहस के साथ खड़ी है। सेना आंतकवाद का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सेना हमारी सीमाओं को ही सुरक्षित नहीं रख रही है बल्कि हर बच्चे के सपने, हर परिवार की शांति और देश की आत्मा को बचा रही है। वे सच में असल हीरो हैं, हर एक सैनिक को मेरा सलाम है।’ 
संजय दत्त यह भी लिखते हैं, ‘यह सेना की ही लड़ाई नहीं है, यह हमारी लड़ाई भी है। एक नागरिक होने  के नाते, हम मजबूती से साथ खड़े हैं। जंग आज खत्म नहीं होगी लेकिन हमारी एकता हमेशा बरकरार रहेगी।’   

ये खबर भी पढ़ें: The Bhootnii X Review: क्या भूतनी बन दर्शकों को डरा पाईं मौनी रॉय, जानिए रिलीज के बाद कैसा मिल रहा है रिस्पांस 

संजय दत्त का करियर फ्रंट 
संजय दत्त के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘द भूतनी’ रिलीज हुई। इस फिल्म में संजय ने एक घोस्ट हंटर का रोल किया था। जल्द ही वह कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें