संजय दत्त को किसी भी हालत में अब साढ़े तीन साल जेल में रहना ही होगा। सजा कम करने की संजय दत्त की पुनर्विचार याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
आर्म्स एक्ट में दोषी पाए गए संजय दत्त इन दिनों पुणे की येरवादा जेल में सजा काट रहे हैं। संजय दत्त ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी सजा के खिलाफ रिव्यू याचिका दायर की थी। इस याचिका में संजय दत्त ने उनको सुनाई गयी सजा की समीक्षा करने का आग्रह किया था।
संजय दत्त कि इस याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सजा को कम करने या खत्म करने का कोई सवाल नहीं उठता है। संजय दत्त को निर्धारित सजा पूरी करनी होगी।
मुंबई बम ब्लास्ट में अवैध हथियार रखने के दोषी पाए गए संजय दत्त पांच साल की सजा सुनायी जा चुकी है। संजय दत्त पहले ही डेढ़ साल की सजा काट चुके हैं। अब उन्हें साढ़े तीन साल की सजा काटनी होगी।