अभी तक स्टार अभिनेताओं की बेटियां पापा की तरह फिल्मों को ही कैरियर बनाया करती थी लेकिन संजय दत्त की 'पार्टी पसंद' बेटी त्रिशाला दत्त ने फिल्मों की बजाय कुछ ऐसा पेशा चुना है जिसका फिल्मों से कोई वास्ता नहीं है।
खबर है कि संजय और रिचा शर्मा की बेटी त्रिशाला न्यूयॉर्क में बाल बढ़ाने के बिजनेस में लग गई हैं। जी हां, त्रिशाला ने हेयर एक्सटेंशन कंपनी (बालों की ग्रोथ पर काम करने वाली कंपनी) को ज्वाइन किया है। यूं भी त्रिशाला के बाल काफी घने हैं। कंपनी चाहे तो त्रिशाला को बतौर मॉडल भी ला सकती है।
पापा को भी हुई बेटी से उम्मीद
कहा जा रहा है कि जेल में बंद संजय दत्त को भी इस बात की खबर हो गई है कि उनकी प्यारी बेटी ने अजीब सा काम खोज लिया है। हो सकता है कि संजय को इस बात से तसल्ली मिले क्योंकि संजय दत्त के सिर पर हमेशा से ही कम बाल रहे हैं। संजय को उम्मीद होगी कि त्रिशाला उनके सिर पर लगातार कम होते जा रहे बालों को भी घना कर पाएगी।
...तो वकालत कौन करेगा
त्रिशाला ने अमेरिका में ही रहकर क्रिमिनल लॉयर की पढ़ाई की है। जबसे त्रिशाला को सुंदर बालों की चाहत बढी है तबसे वो रोज अपने ब्लॉग पर अपने नए और ग्लैमरस अवतार की फोटो अपडेट करती रहती है। लोग कयास लगा रहे हैं कि अगर त्रिशाला मॉडलिंग में भी चली गई तो उनकी क्रिमिनल लॉ की डिग्री का क्या होगा।