फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हुई संजय दत्त की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में सजा काट रहे संजय दत्त की चार साल की बेटी इक़रा की तबियत ख़राब होने के चलते उसे हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सूत्र की माने तो, इक़रा को आंत्रशोथ की समस्या के चलते मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके अगले चार से पांच दिनों तक और अस्पताल में रखे जाने की संभावना है।"
विज्ञापन

ब्रीच कैंडी में हुई भर्ती

​चार साल की इक़रा को पेद्दार रोड के ब्रीच कैंडी अस्पताल​ में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी देखभाल बच्चों ​के ​सलाहकार चिकित्सक एमवी बलसेकर कर रहे हैं। जब इस बारे में जानकारी के लिए बलसेकर से संपर्क किया गया तो उन्होंने इक़रा को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। वहीं अस्पताल ​की चिकित्सा निदेशक​ डॉक्टर गीतिका ने भी इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। हालाँकि उनके एक पारिवारिक मित्र ने कहा कि वह बिलकुल ठीक है और नियमित चेक अप के लिए वहां गई है।
विज्ञापन

संजय दत्त जेल में

आपको यह मालूम ही होगा कि आर्म्स एक्ट के तहत संजय दत्त इन दिनों पुणे की येरवादा जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें साढ़े तीन साल की सजा काटनी है। जिसमें से एक साल की सजा वह काट चुके हैं। लगभग ढाई साल की सजा उन्हें और भी काटनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें