आखिरकार संजय दत्त की अगामी फिल्म 'भूमि' को एक नई रिलीज डेट मिल गई है। बता दें कि इस साल दर्शको को अब यह फिल्म पर्दे पर 22 सितंबर 2017 को दिखाई देगी। हालांकि इससे पहले फिल्म की रिलीज डेट 4 अगस्त रखी गई थी।
आमिर खान की फिल्म के साथ संजय दत्त की 'भूमि' को टक्कर मिलने की संभावना को देखते हुए फिल्म 'भूमि' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। कहा जा रहा है कि अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अकेले ही दस्तक देगी।
फिल्म 'भूमि' के निर्माता निर्देशक ओमंग कुमार है। बता दें पिछले साल दिसंबर में इस फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च हो चुका है। फिल्म की कहानी एक बाप-बेटी के इमोशनल ड्रामा पर आधारित है।
फिल्म के बारे में संजय का कहना है कि 'मुझे ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश थी जो मेरे व्यक्तित्व से काफी अलग हो, साथ ऐसी कहानी जो डिफरेंट होने के साथ साथ पावरफुल भी हो। फिल्म 'भूमि' भी ऐसी ही पिता-बेटी के बीच की एक इमोशनल कहानी है'।
फिल्म 'भूमि' को भूषण कुमार, संदीप सिंह और ओमंग मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Sanjay Dutt says no clash at BO... Bhushan Kumar and Sandeep Singh decide to release Omung Kumar's #Bhoomi on 22 Sept 2017. pic.twitter.com/Irxs87Flcn
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 22, 2017
ये भी पढ़े- 'स्पाइडर मैन' से टक्कर लेगी श्रीदेवी की 'मॉम'