फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बिताए समय को लेकर ये बोले संजय दत्त, कहा- जेल में रहते हुए ऐसा भी हुआ था मेरे साथ

Fri, 29 Jun 2018 04:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'संजू' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों ने इस फिल्म का लंबे समय से काफी बेसब्री से इंतजार किया है। रणबीर कपूर अभिनित फिल्म 'संजू' के जरिए हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिरी संजय दत्त की जिंदगी कैसी रही है।
विज्ञापन


लेकिन इस बीच खुद संजय दत्त ने अपनी जिंदगी से जुड़ा बेहद अहम खुलासा किया है। जी हां हाल ही में संजय दत्त ने जेल में बिताए अपने भयानक दिनों को लेकर बात की। उन्होंने कहा- 'जेल के दिनों में मैंने सीखा कि कचरे की डिब्बे और मिट्टी के बर्तनों से किस तरह के खुद की बॉडी को फिट किया जा सकता है।' इतना ही नहीं संजू बाबा ने यह भी कहा-'जेल में बिताए समय ने मेरे अहंकार को तोड़ दिया।' उन्होने अपनी इस बात को विस्तार से बताते हुए कहा- 'जेल में बाकि कैदी मेरे परिवार की तरह बन गए थे। जब मैं उम्मीद छोड़ देता था तो वह लोग मुझे हमेशा सपॉर्ट करते थे।'

आपको बता दें कि फिल्म संजू में संजय दत्त की जिंदगी के कई पहलूओं के दिखाया गया है। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने काफी मेहनत भी की है। संजय दत्त की चाल से लेकर उनकी गंभीर आवाज तक, हर चीज को रणबीर कपूर ने अपने किरदार में लाने की कोशिश की हैं। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल और दीया मिर्जा मुख्य भूमिकाी में हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें