फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त को फिर मिली 30 दिन की पैरोल

Fri, 06 Dec 2013 10:12 PM IST
अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई बम विस्फोटों से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल में सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त को एक बार फिर 30 दिनों का पैरोल मिल गया है।
विज्ञापन


उन्हें यह पैरोल पत्नी मान्यता की बीमारी की वजह से मिला। इसके लिए उन्होंने एक अर्जी दी थी जो कि पुणे के डिविजनल कमिश्नर ने स्वीकार कर ली। ध्यान रहे कि संजय अक्तूबर में भी पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। तब वजह खुद संजय की चिकित्सकीय जरूरतें बनीं थीं।

उन्हें एक अक्तूबर को मेडिकल ग्राउंड पर दो हफ्ते का पैरोल मिला था। अभी उसे गुजरे दो महीना भी नहीं हुआ कि एक बार फिर वह 30 दिन का पैरोल हासिल करने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टाडा अदालत ने संजय को 9 एमएम की पिस्तौल और एक एके-56 राइफल रखने के लिए सजा सुनाई थी। ये हथियार मार्च, 1993 में मुंबई विस्फोट करने के मकसद से लाए गए हथियारों की खेप में शामिल थे। इन विस्फोटों में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से ज्यादा जख्मी हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें