फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी बायोपिक से नर्वस नहीं हैं संजय दत्त

Sun, 05 Mar 2017 06:42 PM IST
amarujala.com {presented by: Abhishek}
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने कहा है कि वह अपनी आगामी बायोपिक को लेकर नर्वस नहीं हैं। तमाम विवादों के बावजूद संजय को लगता है कि उनका जीवन एक खुली किताब है। सजा काटकर जेल से बाहर आने के बाद से 57 वर्षीय संजय काफी सक्रिय रहे हैं और फिलहाल वह फिल्म भूमि की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म का निर्देशन ‘मुन्नाभाई’ को बनाने वाले राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान संजय ने कहा, ‘मैं किसी चीज को लेकर नर्वस नहीं हूं। क्या आप सभी मेरे जीवन के बारे में नहीं जानते? मेरी हर चीज सबके लिए एक खुली किताब है।

भूषण कुमार की इस फिल्म में बड़ी भूमिका है। मुझे केवल मेरी कहानी दी गई है। इसके अलावा जब हिरानी फिल्म की पटकथा लिख रहे थे तो मैं भी उनके साथ था।’ नयी पीढ़ी के अभिनेताओं के बारे में पूछने पर संजय ने कहा, ‘रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, वरुण धवन और आलिया भट्ट को मैं बहुत ज्यादा पसंद करता हूं।
विज्ञापन


वरुण ने भी कई अच्छे काम किए हैं। ये युवा वाकई बहुत अच्छा कर रहे हैं, खासकर आलिया बहुत शानदार हैं। इन सब के काम करने का तरीका बहुत ज्यादा पेशेवर है, ये बहुत अच्छा अभिनय कर रहे हैं।’ यह भी जोड़ा कि हाल के दिनों में किसी बड़े बजट की फिल्म में काम नहीं करने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है। 
विज्ञापन

मैं सिर्फ ऐसी फिल्म बनाता हूं जो असली हो

संजय ने कहा, ‘मैं जीवन भर ऐसी फिल्में बनाता रहा जो असली हों। आम आदमी को लेकर हमने जो सोचा और लिखा, उसी पर आधारित फिल्म में काम किया। मैं उन लोगों की तारीफ करता हूं जो हमारे काम को सराहते रहे हैं।

मैंने हर तरह की संभव फिल्मों में काम किए हैं। अब मैं किसी अन्य फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता, लेकिन अच्छे सिनेमा और अभिनय की तारीफ करता रहूंगा।’ सजा मिलने के बावजूद प्रशंसकों और बॉलीवुड दिग्गजों से मिल रहे बेशुमार प्यार के सवाल पर संजय ने कहा, ‘यह तो जमीन से जुड़े मेरे स्वभाव के कारण है। मुझे एक अच्छा इंसान बनने की शिक्षा मिली है। माता-पिता ने मुझे सीख दी थी कि चाहे कितना ही बड़े आदमी क्यों न बन जाओ लेकिन हमेशा जमीन से जुड़े रहना और लोगों का सम्मान करना।’

गौरतलब है कि 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को अवैध रूप से हथियार रखने का दोषी पाया गया। इसके बात उन्होंने 42 महीने की सजा पुणे स्थित यरवदा जेल में काटी। पिछले
साल 25 फरवरी को तारीख से 103 दिन पहले ही उन्हें रिहा कर दिया गया। कोर्ट ने संजय पर लगे देशद्रोही होने के आरोपों को खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें