फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉलीवुड क्यों नहीं करता 'बाहुबली' और 'विवेगम' जैसी कोशिश?'

Mon, 18 Sep 2017 08:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
संजय दत्त, अदिति राव, उमंग कुमार
विज्ञापन
बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त साउथ की फिल्मों से खासे प्रभावित हैं। उनकी एक फिल्म पुलिसगिरी साउथ इंडियन फिल्म 'सामी' की रीमेक थी। चियान विक्रम की लीड रोल वाली ये फिल्म साल 2003 में आई थी और सुपरहिट रही थी। इसी कड़ी में वो चाहते हैं कि साउथ की तरह ही बड़ी सोच रखकर बॉलीवुड वाले भी फिल्में बनाएं। संजय दत्त ने अजित कुमार की हालिया ब्लॉकबस्टर 'विवेगम' और हिंदुस्तानी सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज फिल्म रिलीज 'बाहुबली' की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म भूमि के प्रोमोशन के दौरान मीडिया से रूबरू हुए। उनसे जब तमिल और तेलुगु फिल्मों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर बात की।

आखिर क्यों एडल्ट कॉमेडी करने को मजबूर हो रहे संजू बाबा

संजय दत्त ने कहा कि तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री में जिस तरह का सिनेमा बनाया जा रहा है। हम बॉलीवुड वाले उसे बनाना तो दूर, वैसी फिल्मों के बारे में सोच भी नहीं पा रहे। उन्होंने कहा कि मैं 35 सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं। चीजें तेजी से बदली है। पर साउथ की इंडस्ट्री हमसे बहुत आगे चल रही है।
विज्ञापन


संजय दत्त ने 'विवेगम' की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने हाल ही में अजित सर की मूवी का ट्रेलर देखा। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि इस तरह से किसी फिल्म को शूट भी किया जा सकता है। 'बाहुबली' फिल्म तो विश्वसनीय तौर पर सबसे फिल्म थी। हम खुद को सबसे बड़ी इंडस्ट्री कहते हैं, पर सच तो ये है कि हम उनके बराबर सोच तक नहीं पाते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें