फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 रूपए और बढ़ाई गई संजय दत्त की पगार

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त इन दिनों आर्म्स एक्ट के तहत पुणे की येरवदा जेल में सजा काट रहे हैं। सजा के दौरान कैदियों को जो श्रम करना होता है संजय दत्त उसका हिस्सा हैं। संजय दत्त को जेल की पुरानी किताबों की बाइंडिंग का काम मिला था। इस काम के लिए उन्हें 25 रूपए रोज मिलते थे।
विज्ञापन


अब जब संजय दत्त इस काम में दक्ष होते जा रहे हैं तक जेल नियमों के मुताबिक उनकी तनख्वाह एक कुशल श्रमिक की तरह 15 रूपए और बढ़ा दी गई है। अब संजय दत्त को 40 रूपए रोज मिलेंगे।
विज्ञापन

कश्मीर के ‌लिए दान करेंगे

मीडिया में ऐसी खबरे आ रही हैं कि संजय दत्त अपने एक दिन की आमदनी को कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए दान करेंगे। मालूम हो कि जेल में रहने के दौरान कैदी जो काम करते हैं जेल से निकलते वक्त उन्हें वह पैसे दिए जाते हैं।

अब संजय दत्त ने जेल प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी एक दिन की आमदनी को कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दे दिया जाए। बॉलीवुड के कई अन्य कलाकारों ने भी कश्मीर पीड़ितों की मदद की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें