फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के बीच संजय दत्त ने 'तोरबाज' का पहला शेड्यूल किया पूरा

Wed, 30 May 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' जहां सुर्खियों में है। वहीं वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'तोरबाज' को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का कीर्गिस्तान शेड्यूल पूरा किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान 'तोरबाज' की पूरी टीम को खराब मौसम के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। 
विज्ञापन


फिल्म के शेड्यूल पूरे होने की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट लिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है। उनके ट्वीट के अनुसार- संजय दत्त ने 'तोरबाज' का कीर्गिस्तान शेड्यूल पूरी कर लिया है। खराब मौसम के बीच उन्होंने को-स्टार राहुल देव,नरगिस फाखरी और राहुल मित्रा के साथ शेड्यूल को पूरा किया है। 



खबरों की मानें तो 'तोरबाज' एक बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक गिरीश मलिक हैं जिन्होंने इससे पहले साल 2014 में फिल्म 'जल' बनाई थी। वहीं को-प्रड्यूसर राहुल मित्रा हैं। वहीं बात करें संजय दत्त की अन्य काम की तो मुंबई बम ब्लास्ट मामले में सजा काटकर जेल से रिहा हुए संजय दत्त करीब 6 साल के बाद फिर से फिल्मों के निर्माण में उतर रहे हैं।
विज्ञापन


संजय दत्त प्रोडक्शन के वापसी की शुरुआत तेलुगु के फिल्म प्रस्थानम के हिंदी रीमेक से होगी। वहीं संजय दत्त को आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में भी काम करना है और वो करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'कलंक' में माधुरी दीक्षित के साथ नजर आयेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें