संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। आज का दिन संजू बाबा के लिए बहुत खास है इसी खास दिन को और खास बनाने के लिए संजय दत्त ने अपनी अपकमिंग फिल्म के रिलीज की ये डेट चुनी।
संजय दत्त की ये फिल्म 'भूमि' पिता और बेटी के रिश्ते पर ही आधारित है। ऐसे में जब संजय दत्त से सवाल किया गया कि क्या आज उनकी बेटी त्रिशाला का भी जन्मदिन है? इसलिए उन्होंने ट्रेलर लॉन्च के लिए आज का ही दिन चुना। तो संजय दत्त ने जवाब में कहा कि हां, यह सच है। चूंकि फिल्म की कहानी पिता और बेटी के रिलेशन पर है और पिता के लिए बेटी हमेशा खास होती है।
यह भी पढ़ें- 'भूमि' का ट्रेलर रिलीज, बेहतरीन एक्शन करते नजर आए संजय दत्त
संजय दत्त के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज यह था कि 'प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पापा संजय दत्त को उनकी बेटी त्रिशाला ने एक वॉयस मैसेज भेजा। इसमें अपने पिता के लिए अपने इमोशन जाहिर करते हुए त्रिशाला ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आपने मेरे जन्मदिन पर यह ट्रेलर लॉन्च किया है। आप मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेंगे।'
संजय दत्त इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है।