फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 महीने जेल में रहने के बाद ऐसी हो गई थी संजय दत्त की हालत, सबूत है 'संजू' का यह नया पोस्टर

Sat, 12 May 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sanjay dutt
विज्ञापन
सजंय दत्त की बायोपिक 'संजू' के मेकर्स ने फिल्म रिलीज होने तक हर दिन एक पोस्टर रिलीज करने की रणनीति बनाई है। इसी तहत शनिवार को फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया। फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर के हाथ में हथकड़ी नजर आ रही है। लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी, मुरझाए चेहरे में रणबीर कपूर की यह तस्वीर संजय दत्त की जिंदगी के उस दौर को दर्शाती है जब वह जेल में कैद थे।
विज्ञापन

 

sanjay dutt biopic
फिल्म 'संजू' के नए पोस्टर को रिलीज करते हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी ने लिखा, 'संजू पहली बार 1993 में गिरफ्तार किए गए थे। जेल में 18 महीने रहे। बेल भी नहीं मिल सकी। उस दौर की एक रीक्रिएशन'

 
विज्ञापन

sanju
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, करिश्मा तन्ना, जिम सारब, तब्बू, बोमन ईरानी, विकी कौशल ने अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें