फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में संजय दत्त की स्वैग वाली एंट्री, गानों पर झूमते दिखे तारा सुतारिया समेत कई सेलेब्स

Sat, 27 Dec 2025 12:01 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AP Dhillon Music Concert: एपी ढिल्लों ने शुक्रवार को मुंबई में एक धमाकेदार म्यूजिक कॉन्सर्ट किया। इस कॉन्सर्ट में संजय दत्त ने स्टेज पर कमाल की एंट्री ली। इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में मनारा चोपड़ा से लेकर कई सेलेब्स दिखाई दिए।

विज्ञापन
एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया और संजय दत्त - फोटो : Instagram @filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एपी ढिल्लों के म्यूजिक कॉन्सर्ट में जहां सिंगर तलविंदर की मौजूदी ने सोशल मीडिया यूजर्स को सरप्राइज किया। वहीं शो के बीच में संजय दत्त भी पहुंचे। उन्होंने एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया। इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में मुनव्वर फारूकी, मनारा चोपड़ा के अलावा कई सेलेब्स नजर आए। 

संजय दत्त की स्वैग वाली एंट्री 

विज्ञापन

संजय दत्त की एंट्री जैसी ही कॉन्सर्ट में हुई फैंस एक्साइटेड हो गए। ऑडियंस ने खूब शाेर मचाया, संजू बाबा का जोरदार स्वागत किया। एपी ढिल्लों, संजय दत्त को स्टेज पर लेकर आए। इसके बाद स्टेज पर बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता ने फैंस को क्रिसमस और न्यू ईयर की विशेज दीं। कुछ देर एपी ढिल्लों के साथ परफॉर्म भी किया। 
 


मनारा चोपड़ा से लेकर मुनव्वर फारूकी तक कॉन्सर्ट में हुए शामिल
एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा, स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा जैसे सेलेब्स भी नजर आए। सभी सिंगर के गानों पर झूमते, नाचते दिखे।

विज्ञापन

 


 
 
तारा सुतारिया भी कॉन्सर्ट डेट पर पहुंचीं
एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी बॉयफ्रेंड के साथ कॉन्सर्ट डेट पर पहुंचीं। यहां फैंस ने उन्हें घेर लिया।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें