फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त को जेल में घर का खाना मिलेगा, सिगरेट नहीं

Fri, 17 May 2013 02:15 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टाडा अदालत ने संजय दत्त को जेल में घर का बना खाना खाने, दवा लेने, तकिया और पतले गद्दे पर सोने की सुविधा एक माह तक देने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


साथ ही उन्हें 15 दिन पंखे में रहने और कसरत एवं ध्यान लगाने के लिए भी जेल में सुविधा मिलेगी ।

एक माह के बाद अधिकारी तय करेंगे कि ये सुविधाएं संजय को आगे दी जाएं या नहीं। हालांकि अदालत ने संजय दत्त को जेल में इलेक्ट्रानिक सिगरेट पीने की छूट देने से मना कर दिया।

कोर्ट ने उनसे कहा कि आप सिगरेट पीना छोड़ दें, यह सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

यहां यह भी बता दें कि संजू के घर जाने वाली कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस बात का खुलासा किया कि संजय दत्त ने जेल जाने से पहले ही खुद को जेल के माहौल में ढालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बेड पर सोना छोड़कर जमीन पर सोना शुरू कर दिया। यहां तक कि वो चादर और तकिए का भी प्रयोग नहीं करते हैं और ना गद्दों का।

क्या है ई सिगरेट
यह सिगरेट दिखने में असल सिगरेट जैसी ही दिखती है। लेकिन यह निकोटिन का बहुत ही पतला धुआं छोड़ती है, जो सीधे फेफड़ों द्वारा काफी तेजी से सोख लिया जाता है। यह सिगरेट बैटरी से चलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें