फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी पत्नी के इस काम से खुश होंगे अजहर?

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की एक पूर्व प्रेमिका और क्रिकेटर अजहर की पत्नी एक बार फिर से फिल्मों में आ रही है। जी हां यहां बात हो रही है गुजरे जमाने की मॉडल संगीता बिजलानी। शादी से पहले संगीता मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया में सक्रिय रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सलमान ने की मदद

संगीता बिजलानी एक अरसे बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखने की तैयारी कर रहीं हैं। खबर है कि संगीता ने निर्देशक ओनिर की फिल्म शब साइन कर दी है। कुछ महीनों में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

इस फिल्म में संगीता एक फैशन डिवा का किरदार निभा रही हैं। निर्देशक ने फिल्म की कास्टिंग की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संगीता इस रोल के लिए परफेक्ट हैं।
विज्ञापन

अजहर से दूरी या करीबी?

अजहरुद्दीन से अलगाव के बाद से संगीता ने बाहर आना-जाना बहुत कम कर दिया था। लेकिन अपने पुराने बॉयफ्रेंड सलमान खान की बहन अलवीरा की मदद से संगीता ने खुद को फिर से तैयार किया। अब देखना यह है कि संगीता के इस फैसले को अजहर कैसे लेते हैं। हालांकि अभी कुछ दिन पहले वह संगीता अजहर का चुनाव प्रचार करने के लिए आईं ‌थीं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें