फिल्मकार संदीप रेड्डी वंगा को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। अर्जुन रेड्डी, कबीर सिंह के बाद एनिमल से उन्होंने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। अब वह अपनी आगामी दो फिल्मों के लिए कमर कसते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक ने स्पिरिट और एनिमल पार्क को रिलीज करने की समय सीमा तय कर दी है।
Super/Man: The Christopher Reeve Story: सुपरमैन का संघर्ष देखना है तो तैयार हो जाएं, ट्रेलर जारी, कहानी बाकी
चार साल तक रहेंगे व्यस्त
मीडिया रिपोर्ट्स में वांगा की अपनी आगामी फिल्मों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि निर्देशक ने अपनी आने वाली दो फिल्मों को लेकर पूरी योजना तैयार कर ली है। इन दोनों ही फिल्मों की वजह से संदीप अगले चार वर्षों तक व्यस्त रहेंगे।
कब शुरू होगी स्पिरिट की शूटिंग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले प्रभास अभिनीत 'स्पिरिट' की शूटिंग शुरू होनी है। यह फिल्म पहले से ही प्री-प्रोडक्शन चरण में है। संदीप ने पहले इस फिल्म को इस साल के आखिर में शुरू करने की योजना बनाई थी और 2025 में इसे बड़े पर्दे पर लाने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, अब यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी और 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एनिमल पार्क पर आया यह अपडेट
संदीप की इस फिल्म को विशुद्ध रूप से एक मॉस एंटरटेनर बताया जा रहा है, जो उनकी पिछली सभी फिल्मों से काफी अलग होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो 'स्पिरिट' को खत्म करने के बाद वह जोर शोर से रणबीर कपूर की एक्शन फिल्म ' एनिमल पार्क' पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का निर्माण 2026 के अंत तक शुरू हो जाएगा। वहीं, इसे साल 2028 में रिलीज करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Malayalam Cinema: रिपोर्ट से मचे हड़कंप के बाद आई पृथ्वीराज सुकमारन की प्रतिक्रिया, कही दी यह बड़ी बात