छोटे पर्दे यानी टीवी की दुनिया के सितारे हर दिन करोड़ों घरों की स्क्रीन पर हंसते-मुस्कुराते दिखाई देते हैं। दर्शकों को अपने साथ हंसाते हैं, रुलाते हैं, भावुक करते हैं। लेकिन असल जिंदगी में इनमें से कई सितारों की चमक अचानक फीकी पड़ जाती है, वह अपनी जिंदगी का आखिरी और भयावह फैसला लेते हैं। दर्शकों और दुनिया से अपना रिश्ता तोड़ लेते हैं। अपने अधूरे सपनों को पीछे छोड़ जाते हैं।
हम आपको बता रहे हैं, ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जो अचानक एक दिन मौत के आगोश में चली गईं, इनकी आत्महत्या की खबर सुनकर दर्शक भी सदमे में आ गए। हाल ही में एक कम उम्र की टीवी एक्ट्रेस संचिता की आत्महत्या ने भी ऐसा ही झटका फैंस को दिया है।