फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanam Teri Kasam: पर्दे पर दोबारा दस्तक देगी सनम तेरी कसम, अभिनेता हर्षवर्धन राणे बोले- मिशन पूरा हुआ

Tue, 28 Jan 2025 02:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanam Teri Kasam: फिल्म सनम तेरी कसम फिर से सिनेमाघरों में लोग देख सकेंगे। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की इस रोमांटिक फिल्म के फैंस इसे लंबे समय से रिलीज करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
दीपक मुकुट, हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम @sohamrockstrent
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की दोबारा रिलीज का दौर इन दिनों जोरों पर है। कई पुरानी फिल्में फिर से सिनेमाघरों में लौटकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। कुछ ने तो टिकट खिड़की पर शानदार कमाई भी की है। इसी बीच हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम को लेकर फैंस का उत्साह देखते हुए फिल्म के निर्देशक ने खुशखबरी दी है कि यह फिल्म फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 

विज्ञापन

Khushi Kapoor: प्लास्टिक सर्जरी को गलत नहीं मानती हैं 'लवयापा' एक्ट्रेस, बोलीं- 'हां, मैंने नाक और होठों की..'


निर्देशक ने किया फिल्म दोबारा रिलीज करने का एलान

फैंस लंबे समय से इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने की मांग कर रहे थे। अब उनकी यह इच्छा जल्द पूरी होने वाली है। फिल्म के निर्देशक दीपक मुकुट ने खुद घोषणा की है कि सनम तेरी कसम 7 फरवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। यह जानकारी हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के माध्यम से साझा की है। वीडियो में वह निर्देशक के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इसमें निर्देशक जैसे ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हैं, अगले ही पल लोग काफी ज्यादा खुश हो जाते हैं।

विज्ञापन



नौ साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

सनम तेरी कसम 2016 में रिलीज हुई थी। इसकी भावुक कहानी ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया था। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म के गाने भी हिट हुए थे, और आज भी लोग इसे अपने दिलों में बसाए हुए हैं।  अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दूसरी फिल्मों की तरह सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती है या नहीं।
Emergency Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त होती जा रही कंगना की 'इमरजेंसी', 11वें दिन कमाई में आई गिरावट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें