'परदे पर मां बनना सबसे बड़ी चुनौती'
नुसरत भरूचा से जब पूछा गया कि फिल्म 'छोरी 2' का किरदार निभाते हुए उनके सामने क्या चुनौतियां आईं? इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'पहले पार्ट (छोरी) और इस पार्ट (छोरी 2) दोनों में मेरे लिए सबसे मुश्किल था, मां बनना। मैं रियल लाइफ में न मां बनी हूं, न वो रिश्ता समझ आता है। परदे पर मां बनना बहुत मुश्किल था। मैं जब 'छोरी 2' देखती हूं तो यह देखती हूं कि क्या मैंने मां के इमोशन को ठीक से किया है? मेरे लिए वह फीलिंग बहुत जरूरी थी। इसलिए, दोनों फिल्मों में वह मेहनत मेरे लिए बहुत जरूरी थी'।
Ground Zero: 38 साल बाद पहली बार श्रीनगर में स्क्रीन होगी बॉलीवुड फिल्म, इमरान ने दिया फिल्ममेकर्स को यह सुझाव
'इसके मुकाबले बाकी फिल्में आसान लगीं'
नुसरत भरूचा ने आगे कहा, 'बाकी सारी फिल्में इसके मुकाबले काफी आसान थीं। कॉमेडी करना इसे देखते हुए काफी आसान लगा। 'छोरी' और 'छोरी 2' के लिए मुझे और विशाल सर को काफी चर्चा करनी पड़ी'। फिल्म 'छोरी 2' ओटीटी पर रिलीज हुई है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है। इसमें सोहा अली खान, गशमीर महाजनी, सौरभ गोयल, कुलदीप सरीन, पल्लवी अजय और हार्दिका शर्मा जैसे सितारे भी नजर आए हैं।