फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samrat Prithviraj Twitter Review: अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अभिनय की हर तरफ चर्चा, फैंस दे रहे मिला जुला रिएक्शन

Fri, 03 Jun 2022 04:31 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत 'सम्राट पृथ्वीराज' आज 3 जून को रिलीज हो गई है और इसके साथ ही फिल्म के रिव्यू भी सामने आने शुरू हो गए हैं। फैन्स माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर फिल्म और एक्टर्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म योद्धा शासक पृथ्वीराज चौहान की कहानी बताती है। फिल्म में अक्षय कुमार, पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाते हैं जबकि पृथ्वीराज चौहान की प्रेमिका संयोगिता की भूमिका मानुषी छिल्लर के द्वारा निभाई गई है। पढ़िए लोगों का रिएक्शन...

विज्ञापन

पृथ्वीराज चौहान के इतिहास युवा अनजान
फिल्म को लेकर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा- ''ये फिल्म हमारे बहादुर राजा सम्राट पृथ्वीराज के जीवन को दर्शाती है। इस फिल्म के विजुअल्स बनाने में हमें चार सालों का वक्त लगा है जिसपर हम सबको गर्व है। चूंकि यह एक प्रामाणिक ऐतिहासिक कहानी है, इसलिए सम्राट पृथ्वीराज के जीवन के कई पहलू हैं जिससे हमारे देश के लोग और खासकर युवा अनजान हैं। युवाओं को इतिहास के बारे में कम ही पता है।" 

लोगों से की अपील
अक्षय कुमार ने इसके साथ ही कैप्शन में लिखा कि कल (3 जून) फिल्म देखने वाले सभी लोगों से हमारा दिल से अनुरोध है कि हमारी फिल्म के कई पहलुओं को तैयार करने वाले स्पॉइलर न दें। हमने फिल्म को आपकी जानकारी और मनोरंजन के मद्देनजर बनाया है। साथ ही हमें उम्मीद है कि आपका पूरी तरह से मनोरंजन हो सके। कल से बड़ी स्क्रीन! धन्यवाद। अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'अपने गौरवशाली इतिहास के वीर सपूत और दिल्ली की राजगद्दी पर बैठने वाले अंतिम हिन्दू शासक, भारत के महान वीर योद्धाओं में शुमार, सम्राट पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की कहानी..आज से आपकी।'
विज्ञापन

उत्तराखंड समेत इन राज्यों टैक्स फ्री हुई फिल्म
फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे उत्तराखंड समेत कई राज्यों टैक्स फ्री कर दिया गया। टैक्स फ्री होने से फिल्म के टिकट पर छह से नौ फीसदी टैक्स कम हो जाता है। अगर 200 रुपये का टिकट है तो 18 रुपये का फायदा हो सकता है गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा- "लोग सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित व देशभक्ति और वीरता की भावना से भरपूर इस फिल्म को जरूर देखें।" उत्तराखंड के बाद उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री कर दिया गया है। बॉक्स ऑफिस पर 'सम्राट पृथ्वीराज', 'मेजर' और 'विक्रम' सहित तीन फिल्में आज एक साथ रिलीज हुईं। ये तीनों ही फिल्में अलग-अलग कहानी पर आधारित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें