टीवी सीरियल और फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर समीर सोनी एक बार फिर से शाहिद कपूर के साथ एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। पता हो कि यह दोनों स्टार एक साथ फिल्म 'विवाह' में दिखाई दिए थे। अब समीर सोनी शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आने वाले हैं। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए के खबर के अनुसार इस फिल्म में समीर सोनी एक बिजनेसमैन की भूमिका में नजर आएंगे।
अपने किरदार को लेकर समीर सेनी ने भी खुलासा किया है कि फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में वह एक बिजनेसमैन के तौर पर अहम रोल निभाएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की कहानी एक ऐसी व्यक्ति पर आधिरत है जो बिजली कटौती के चलते आत्महत्या कर लेता है। फिल्म में शाहिद कपूर और समीर सोनी के अलावा एक्ट्रेस यामी गौतम और श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म में शाहिद कपूर और यामी वकील की भूमिका निभा रही हैं।
वहीं बात करें समीर सोनी की अन्य फिल्मों की तो वह टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह कॉलेज प्रिंसिपल की भूमिका निभाएगे। इसके अलावा समीर सोनी स्कूल ड्रामा पर आधारित वेब सीरीज को लेकर भी चर्चा में हैं। इस वेब सीरीज का नाम 'पंच बीट' है। खास बात यह है कि इस वेब सीरीज में वह किसी प्रिंसिपल नहीं बल्कि एक्स बॉक्स की भूमिका में नजर आएंगे।