फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sameera Reddy: समीरा रेड्डी ने रेखा की तारीफों के बांधे पुल, तस्वीर साझा कर अभिनेत्री के लिए कही यह बात

Tue, 18 Jul 2023 07:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पर्दे से दूर हो चुकीं समीरा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। समीरा ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेत्री रेखा से मुलाकात की दिल छू लेने वाली पुरानी तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
समीरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2014 में अपने प्यार अक्षय वर्दे के साथ शादी के बंधन में बंधीं समीरा रेड्डी आज दो बच्चों की मां हैं। एक्ट्रेस का एक हंस नाम का बेटा और एक नायरा नाम की बेटी है। पर्दे से दूर हो चुकीं समीरा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। समीरा ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेत्री रेखा से मुलाकात की दिल छू लेने वाली पुरानी तस्वीरें साझा की हैं।

 

समीरा ने रेखा के साथ साझा की तस्वीरें

विज्ञापन

समीरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेखा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने बच्चों  नायरा और हंस अभिनेत्री से मिलवाते नजर आ रही हैं। तस्वीरों में रेखा को नन्हें हंस को गोद में लिए देखा जा सकता है, जबकि समीरा अपनी बेटी नायरा के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज दे रही हैं।  समीरा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को दोनों की केमिस्ट्री भी काफी पसंद  आ रही है।

 

रेखा के लिए लिखा यह प्यारा नोट
तस्वीर को शेयर करते हुए समीरा ने लिखा, ‘जब मेरे बच्चे रेखा जी से मिले थे तो मैंने उस पल को अपने फोन में हमेशा के लिए कैद कर के रख लिया था। मुझे अच्छी तरह याद है कि उस दिन नायरा इतनी चिड़चिड़ी थी कि मैं बहुत परेशान थी। आज भी मेरे लिए वह पल बहुत खास है क्योंकि उस समय रेखा जी ने मेरी मदद के लिए नायरा को अपनी गोद में ले लिया। आज भी मुझे यह बात समझ नहीं आती है कि इसके लिए उन्होंने समय कैसे निकाल लिया। अब मेरे पास अपने बच्चों को दिखाने के लिए एक स्मृति है। जब वह बड़े होंगे तो मैं यह तस्वीर उनके साथ जरूर साझा करूंगी।’

 

Haunted Mansion: हॉन्टेड मैनशन का नया ट्रेलर रिलीज, कई सीन देखकर रह जाएंगे हैरान

 

फैंस को पसंद आ रही है अभिनेत्री की तस्वीरें 

विज्ञापन

आपको बता दें कि समीरा के पोस्ट की पहली तस्वीर में रेखा ने उनकी बेटी समायरा को अपनी गोद में लिया हुआ है और उसे चुप कराती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में समीरा रेखा के साथ के साथ पोज दे रही हैं।

 

 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें