फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट और शरवरी के जबरा फैन निकले समय रैना, 'अल्फा' के लिए बुक किया पूरा थिएटर; ऑफर किए 250 मुफ्त टिकट

Sun, 05 Jul 2026 02:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना ने 'अल्फा' की स्क्रीनिंग के लिए पूरा सिनेमाहॉल बुक किया है। उन्होंने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है। 
विज्ञापन
शरवरी वाघ, आलिया भट्ट, समय रैना - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। इस बीच कॉमेडियन समय रैना ने एक स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पूरा थिएटर बुक करके आलिया भट्ट और शरवरी के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है।
विज्ञापन

समय रैना ने बुक किया पूरा सिनेमाहॉल
बताते चलें कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2' के पहले एपिसोड में शामिल हुईं थीं। 
समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा 'और हां... कल मैं मुंबई में 'अल्फा' देखने जा रहा हूं। मैंने पूरा थिएटर बुक किया है और आप में से 250 लोगों को व्हाट्सएप पर टिकट भेजूंगा। यह आलिया और शरवरी के प्रति प्यार दिखाने का मेरा एक छोटा सा तरीका है, क्योंकि वे इतनी कूल हैं कि मेरे शो के पहले एपिसोड में आईं। दोनों से बहुत प्यार है। उनकी फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं! कल मिलते हैं!'

समय रैना का पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
दोबारा शुरू हुआ 'इंडियाज गॉट लैटेंट'
विवाद के कारण 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के पहले सीजन के सभी एपिसोड हटाने के बाद, समय मौजूदा सीजन के साथ वापस आए।
नए सीजन के प्रीमियर पर आलिया भट्ट और शरवरी पैनलिस्ट थीं।

अल्फा मूवी रिव्यू - फोटो : X
क्या है फिल्म की कहानी?
शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म 'अल्फा' में एक युवा लड़की (आलिया बट्ट) की कहानी है, जो अपने रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को खत्म कर देती है। वह निडर और कठोर है, और अपने मकसद को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। जो भी उसके रास्ते में आता है उसे नुकसान पहुंचाती है। हालांकि एक सच का पता लगने के बाद उसकी जिंदगी में बदलाव आता है।
विज्ञापन

फिल्म 'अल्फा' की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'अल्फा' की स्टारकास्ट
'आल्फा' में आलिया भट्ट ने सीता का किरदार निभाया है, वहीं शरवरी एक मिशन पर सीता के साथ जाती है। फिल्म के विलेन बॉबी देओल हैं। इसमें अनिल कपूर भी अहम किरदार में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें