समारा ने सुनाया मामा का गाना 'बलम पिचकारी'
समारा आज 14वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी नानी और चर्चित अदाकारा नीतू सिंह ने पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने समारा की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'हमारी खुशियों के बंडल को जन्मदिन मुबारक हो। लव यू'। इसके अलावा नीतू सिंह ने समारा का एक थ्रोबैक वीडियो भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें समारा अपने मामू रणबीर कपूर का 'बलम पिचकारी' गाना सुनाती दिख रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें
Honey Singh: मंच पर एकसाथ दिखे यो यो हनी सिंह और यश, जल्द ही कन्नड़ में गाते दिखेंगे गायक; किया वादा
रिद्धिमा ने लिखा पोस्ट
इसके अलावा रिद्धिमा कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर बिटिया को विश किया है। उन्होंने लिखा है, 'हमारी जिंदगी के प्यार को 14वां जन्मदिन मुबारक हो'। समारा ने मां का पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'ल यू मॉम'। समारा साहनी का जन्म 23 मार्च 2011 को हुआ।
नीतू सिंह, रिद्धिमा और समारा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@samara_sahani_