फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने शेयर की 'सुपर बिजी डे' की झलक, मस्ती मूड में दिखीं एक्ट्रेस

Fri, 03 Jun 2022 10:04 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सामंथा रूथ प्रभु सोशल मीडिया पर अपनी हर पोस्ट से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इस बार अभिनेत्री ने मस्ती भरे अंदाज में फुर्सत भरे पलों की तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी हिट हैं। वह अक्सर फैंस के साथ तस्वीरों के जरिए अपने जीवन के खास पलों को साझा करती रहती हैं। उनकी नई पोस्ट को देखकर लग रहै है कि जैसे काफी लंबे समय की व्यस्तता के बाद उन्हें फुरसत के कुछ पल मिले हैं। बता दें की वह अपनी आगामी फिल्म कुशी के लिए शूटिंग में बिजी चल रही थीं।

विज्ञापन

सामंथा का सुपर बिजी डे
अभिनेत्री सामंथा अपने इंस्टाग्राम से दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह पलंग पर नजर आ रही हैं। उनके साथ तस्वीर में मेकअप आर्टिस्ट साधना सिंह भी दिखाई दे रही हैं। दोनों ने मस्ती भरे अंदाज में पोज दिए हैं। हमेशा की तरह अपनी क्यूट स्माइल से उन्होंने फैंस का दिल लूट लिया है। पोस्ट को मजेदार कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने इसे सुपर बिजी डे बताया है।
विज्ञापन

फैंस को पसंद आया सामंथा का अंदाज
सामंथा की इस पोस्ट में नजर आ रहीं मेकअप आर्टिस्ट साधना सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'दूसरी तस्वीर में मैं मंजोलिका से मिलती-जुलती हूं, इंतजार कीजिए कि मैं ऐसी ही एक तस्वीर पोस्ट करूं, बहुत जल्द उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट करते दिख रहे हैं और सामंथा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप सबसे खूबसूरत इंसान हैं, वहीं दूसरे ने भी लिखा, आपकी मुस्कान बहुत कीमती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें