फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photo: नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सफेद ड्रेस में नजर आईं सामंथा, तस्वीर पोस्ट कर लिखी खास बात

Fri, 08 Oct 2021 12:58 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सामंथा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
साउथ स्टार सामंथा प्रभु ने पति नागा चैतन्य से अलग होने के बाद अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में समांथा ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं और वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो में समांथा के बालों में गुलाबी और सफेद फूल लगे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर साझा की है। 
विज्ञापन

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा कि 'पुराने गीत, पहाड़ों और चट्टानों पर सर्दियों की हवा की आवाज, खोई और मिली छवियों के गीत, घाटी में उदास प्रतिध्वनि और पुराने प्रेमियों के गीत, पुराने बंगले, सीढ़ियाँ और गलियों में हवा की आवाज' इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा 'शुक्रवार, सस्टेनेबल फैशन डे, 8 अक्टूबर को शाम 7 बजे FDCI, लैक्मे फैशन वीक में मेरे पसंदीदा एका के शो के लिए देखें।'

दरअसल, सामंथा ने 2 अक्टूबर को चैतन्य से अलग होने की घोषणा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की थी। सामंथा ने पोसेट के साथ लिखा था कि बहुत विचार-विमर्श के बाद चाई और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारी दस सालों से अधिक की दोस्ती है जो कि बहुत मूलवान है। हमारे बीच एक खास रिश्ता रहेगा।
विज्ञापन

हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय के दौरान हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक गोपनीयता दें। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें