अन्य हिंदी प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सामंथा रुथ प्रभु 'सिटाडेल' और अपने अन्य आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए हिंदी भाषा प्रशिक्षण ले रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस प्रतिष्ठित कोच और ट्यूटर से इसका प्रशिक्षण ले रही हैं, जो पहले भी इंडस्ट्री के कई सितारों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में सामंथा रुथ प्रभु कई हिंदी फिल्मों में नजर आ सकती हैं। इसी की तैयारी के तहत वह हिंदी भाषा पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने की मशक्कत में जुटी हैं।
वरुण धवन के साथ आएंगी नजर
बता दें कि अमेरिकन सीरीज 'सिटाडेल' में जहां प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी, वहीं इसके इंडिय स्पिन-ऑफ में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन नजर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन राज एंड डीके कर रहे हैं। बता दें कि सामंथा इन दिनों यूएसए में हैं और सीरीज के लिए जरूरी ट्रेनिंग ले रही हैं।
एक्सपर्ट दे रहे ट्रेनिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा 'सिटाडेल' के लिए अपने किरदार में ढलने का काम कर रही हैं। वो सीरीज में अपने किरदार के लिए खुद को फिजीकली तैयार कर रही हैं। वो इसके लिए बहुत सख्त फिटनेस और लाइफस्टाइल फॉलो कर रही हैं। वहां पर एंटरटेनमेंट में काम करने वाले फेमस एक्सपर्ट से एक्शन के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं। 'सिटाडेल' के अलावा सामंथा ‘शाकुंतलम’में नजर आएंगी। इसके अलावा 'खुशी' और 'यशोदा' भी पाइपलाइन में हैं। आपको बता दें कि 'सिटाडेल' साइंस फिक्शन जासूसी सीरीज है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी।
Fake Photos: वायरल तस्वीरों से भी सुर्खियां बटोर चुके हैं ये सितारे, लिस्ट में शामिल कई बड़े-बड़े नाम