फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स बोले- मजबूत लड़की

Tue, 11 Jan 2022 01:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ही वह प्रशंसकों से संवाद और अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Samantha Akkineni - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ही वह प्रशंसकों से संवाद और अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करती हैं। अब उन्होंने जिम में पसीना बहाते हुए खुद का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सामंथा रुथ प्रभु घुटने टेककर स्क्वाट जंप करते हुए दिख रही हैं। वीडियो में उनके जिम ट्रेनर जुनैद शेख की उन्हें प्रोत्साहन की आवाज भी आ रही है। वह सामंथा रुथ प्रभु को एक्सरसाइज के लिए प्रोत्साहित करते हुए कह रहे हैं, ''सोलिड सैम।''

 
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा रुथ प्रभु के इस एक्सरसाइज वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी इस वीडियो पर जमकर टिप्पणियां आ रही हैं। वीडियो में जिम कर रही सामंथा रुथ प्रभु ने काले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा और मैचिंग टाइट पहन रखी है। 
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सामंथा ने अपने फैंस को फिटनेस चुनौती दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''इस नो इक्विपमेंट 'लेवल-अप' चैलेंज के साथ अपने 2022 को किकस्टार्ट करें और बर्न को महसूस करें।'' उन्होंने आगे लिखा है,  ''जब मेरे ट्रेनर जुनैद मुझे चुनौती देते हैं... मैं आपको चुनौती देती हूं... चलो इस लेवलअपचैलेंज को करते हैं।

 

4 of 5
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा रुथ प्रभु की इस वीडियो पर अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने फायर इमोजी बनाई है। वहीं, सामंथा रुथ प्रभु के फैंस भी उनकी इस वीडियो पर जमकर टिप्पणी कर रहे हैं और प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि चैलेंज स्वीकार है। वहीं, एक अन्य यूजर ने उन्हें मजबूत लड़की बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा प्रभु बोल्ड लुक - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने सामंथा रुथ प्रभु को क्वीन बताया। कईयों ने उनकी इस जिम वीडियो को देखने के बाद उन्हें अपनी प्रेरणा बताया। एक फैन ने लिखा कि वह आज से ही इस चैलेंज को करने जा रही हैं। गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु के इस वीडियो को अब तक 8 लाख 91 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें