फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Photo: ‘मेरी दो हड्डियां टूट गई थीं’, 13 फीट से नीचे गिर गए थे सलमान; बच्चे के साथ खेलते वक्त हुआ हादसा

Fri, 10 Jul 2026 02:02 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Yusuff Khan: ‘ABCD’ फेम एक्टर और कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ खान एक गंभीर चोट के बाद रिकवर कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने बताया कि यह पूरी घटना कैसे हुई?

विज्ञापन
सलमान यूसुफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम @salmanyusuffkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कोरियोग्राफर और अभिनेता सलमान यूसुफ खान की अस्पताल से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इनको देखने के बाद सलमान के फैंस काफी चिंतित हो गए थे। अब सलमान ने खुद बताया है कि उनके साथ यह हादसा शूटिंग के दौरान नहीं, बल्कि बेटे के साथ खेलते वक्त हुआ।

'मैं करीब 13 फीट नीचे गिरा'

विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सलमान ने इस घटना को याद करते हुए, ‘यह बहुत ही मामूली सी गलती थी। आजकल बच्चे ज्यादा गैजेट्स में लगे रहते हैं, तो मैंने सोचा कि अपने बेटे को पतंग उड़ाना सिखाऊं।
हम छत पर गए। मैंने उसे पतंग उड़ाना सिखाया और फिर नीचे भेज दिया। इसके बाद मैं खुद पतंग उड़ाने लगा और तभी मेरा पैर फिसला और मैं करीब 13 फीट नीचे गिर गया। इसी हादसे में मेरा हाथ टूट गया।’

विज्ञापन

सलमान यूसुफ खान - फोटो : सोशल मीडिया

'मेरी दो हड्डियां टूट गईं'
सलमान ने अपनी चोट और रिकवरी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘मेरी दो हड्डियां टूट गई। एक डांसर होने के नाते चोटें मेरी जिंदगी का हिस्सा रही हैं। हड्डियां ठीक हो जाएंगी इसमें कोई शक नहीं। करीब 15 दिन में यह प्लास्टर हट जाएगा और उसके बाद एक महीने की फिजियोथेरेपी होगी। उम्मीद है कि एक महीने के अंदर मैं फिर से डांस करता नजर आऊंगा।’
 

विज्ञापन

फैंस का किया धन्यवाद
सलमान ने अपने फैंस और चाहने वालों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे जितना प्यार, दुआएं और सपोर्ट मिला है, उससे मैं बहुत खुश हूं। यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि लोग सच में मेरी परवाह करते हैं। 
मुझे इंडस्ट्री में काम करते हुए एक दशक से ज्यादा हो गया है, लेकिन आज भी लोग मेरे काम से जुड़ाव महसूस करते हैं और इतना प्यार देते हैं। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं।’

ये भी पढ़ें- ‘पीआर का भी बड़ा रोल’, जावेद जाफरी ने बताया क्यों नहीं चमका करियर, सलमान खान को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें