बॉलीवुड स्टार सलमान खान के जीजा आयूष शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'लवयात्री' 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली हैं। उसे पहले बॉलीवुड के बड़े स्टार आयुष शर्मा और उनकी को स्टार वरीना हुसैन को शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करके दोनों स्टार को 'लवयात्री' की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
आयूष शर्मा और वरीना की यह पहली फिल्म हैं इस फिल्म को लेकर पूरी खान फैमिली उत्साहित नजर आ रही हैं, लेकिन अगर सबसे ज्यादा कोई खुश हैं इस फिल्म के लिए तो वो हैं बॉलीवुड के भाईजान।
फिल्म की प्रमोशन के दौरान आयूष के साथ कई बार सलमान भी उनका हौंसला बढ़ाते नजर आए तो वहीं आयूष की पत्नी अर्पिता भी पति की पहली फिल्म के बारे में हमेशा सोशल मीडिया अकांउट अपडेट करती रहीं। 'लवयात्री' का गरबा गाना अभी से लोगों के जुबान पर छा गया है। इस गाने में गुजरात के नवरात्र के गरबा का सीन दिखाया गया हैं, जिसमें आयूष और वरीना हुसैन गुजराती कपड़े पहनकर डांस कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई हैं तो वही कुछ फिल्म की शूटिंग गुजरात में हुई हैं।