बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान और 'घातक' सनी देओल इस दिवाली एक-दूसरे से आमने-सामने भिड़ंने वाले हैं। यह जंग फिल्म के रुपहले पर्दे पर होगी क्योंकि जहां इस मौके पर सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' रिलीज होगी वहीं सनी देओल की 'घायल वन्स अगेन' रिलीज होने जा रही है।
ऐसा पहले भी देखा गया है कि दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने से दोनों फिल्मों का नुकसान होता है। शाहरुख खान की 'जब तक है जान' और अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' के साथ भी ऐसा ही हुआ था। ऐसे में कयास लगाए जा रहें हैं कि कहीं दोनों ही फिल्मों को नुकसान न उठाना पड़े।