किसी समय प्रेमी-प्रेमिका रह चुके सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच ताल्लुक बेहद खराब हो चुके हैं। खासकर सलमान तो कैटरीना के बारे में बिल्कुल ही कोई बात नहीं करना चाहते।
सलमान की कैटरीना से नाराजगी का एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। सलमान को एक विज्ञापन करने के लिए 7 करोड़ का ऑफर था। जिसमे उनके साथ कैटरीना को भी काम करना था।
लेकिन सलमान ने इतना जानते ही कि उनके साथ कैटरीना कैफ विज्ञापन करेंगी इस ऑफर को ठुकरा दिया। सलमान के इस तरह इतने बड़े ऑफर को ना कह देने से उनके और कैटरीना के रिश्तों की तल्खी एक बार फिर साफ हो गई है।