'मिस्टर इंडिया' में अमरीश की मोगैंबो वाली भूमिका आप को अब तक याद होगी। आप जल्द ही मोगैंबों का एक और अवतार देखेंगे। 'मिस्टर इंडिया' फिल्म के जिस सीक्वल के लिए बोनी कपूर प्रयास कर रहे हैं उस फिल्म में 'मोगैंबो' की भूमिका सलमान खान निभाएंगे।
खबरों के अनुसार निर्माता बोनी कपूर इसके सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं। बोनी कपूर ने इसके लिए निर्देशक अनुराग बसु से भी संपर्क किया है। बोनी कपूर के नजदीकी बताते हैं कि बोनी इसके सीक्वल का निर्देशन शेखर कपूर से ही करवाना चाहते हैं। एक समाचार पत्र में छपे इंटरव्यू के अनुसार शेखर ने इसके लिए बोनी से वादा किया था कि वो इस फिल्म के लिए क्रिएटिव कंसल्टेंट के तौर पर काम करेंगे। यह खबर लगभग पक्की है कि यदि बोनी 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल बनाते हैं तो उसमें 'मोगैंबो' की भूमिका के लिए सलमान खान को लिया जाएगा।
ऐसा पहली बार होगा जब सलमान खान मुख्य धारा कि किसी फिल्म में निगेटिव रोल निभाएंगे। 'मिस्टर इंडिया पार्ट- 2', 2014 में रिलीज हो सकेगी। इसी के साथ-साथ बोनी पहली 'मिस्टर इंडिया' को 3डी में बदलने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जो कि 'मिस्टर इंडिया 2' से कुछ हफ्ते पहले रिलीज की जाएगी।