फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटर पटरः सलमान ने की 500 करोड़ की डील

Mon, 21 Jan 2013 05:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सौ करोड़ की फिल्मों के सबसे बड़े चेहरे सलमान खान के नाम अब एक और रिकॉर्ड जुड़ा है। उन्होंने स्टार इंडिया एंटरटेनमेंट चैनल के साथ 500 करोड़ की एक स्पेशल डील साइन की है। सलमान खान ने स्टार इंडिया चैनल से एग्रीमेंट किया है कि आने वाले पांच साल तक उनकी जो भी फिल्में रिलीज होगी उसे टीवी पर सबसे पहले टेलीकास्ट करने का हक सिर्फ स्टार इंडिया को होगा।
विज्ञापन


इस डील से चैनल को तो फायदा होगा ही साथ ही सलमान के खाते में कमाई का एक हिस्सा फिल्म बनने और रिलीज होने के पहले ही आ गया है। सलमान खान के एक करीबी ने बताया है कि इस डील के अंतर्गत सलमान खान की अगले पांच साल में आने वाली सभी फिल्में शामिल हैं। वह फिल्में जो अभी तक घोषित भी नहीं हुई हैं।

यह नियम सलमान की पिछले फिल्मों पर लागू नहीं होगा। मनोरंजन की दुनिया में इसे अब तक का सबसे कड़ा करार कहा जा रहा है। इस डील के बाद इंडस्ट्री में ऐसा चलन भी शुरू हो सकता है। पिछले साल रितिक रोशन 'क्रिश 3' और शाहरुख खान की 'डॉन 2' को सोनी ने 37 करोड़ में खरीदा। लेकिन यह डील फिल्में रिलीज होने के बाद हुई थीं।
विज्ञापन


लो फराह भी आ गईं आईपीएल में
जी हां, फराह खान जो अपने अलग अंदाज की कोरियोग्राफी के लिए जानी जाती हैं, जल्द ही आइपीएल का हिस्सा बनने जा रही हैं। नहीं-नहीं, फराह किसी आइपीएल कंपनी को खरीदने नहीं जा रही हैं। मामला यह है कि वह आइपीएल के कई प्रोमोज का चेहरा बनने जा रही हैं। फराह जल्द ही आइपीएल से जुड़े सभी विज्ञापनों में नजर आएंगी। उन्हें हाल ही में यह ऑफर मिला है। दरअसल, आइपीएल के लिए विज्ञापन बनाने वाले लोगों को फराह की फिल्म 'शीरी फरहाद की तो निकल पड़ी' बेहद पसंद आयी थी। इसे देखकर उन्हें इन विज्ञापनों के लिए एप्रोच किया गया है। पहले आईपीएल के यह विज्ञापन प्रभु देवा करने वाले थे। एक तरह से फराह ने उनसे यह डील छीन ली है।
 
तो क्या ईशा चलीं हॉलीवुड?
'जन्नत 2', 'राज 2' और 'चक्रव्यूह' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकीं अभिनेत्री ईशा गुप्ता जल्द ही हॉलीवुड स्टार एंजोलिना जोली द्वारा निभाए गए प्रसिद्ध किरदार लारा क्रॉफ्ट के देसी अवतार में नज़र आएंगी। हाल ही में एक इंडो अमेरिकन कंपनी ने अपनी इस फिल्म के उन्हें एप्रोच किया है। इस कंपनी से जुड़े लोगों की माने तो ईशा का लुक बहुत हद तक एंजोलिना से मिलता जुलता है। यह बात ईशा के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रही है। जिसने भी लारा क्रॉफ्ट को देखा है वह इस फिल्म से भी खुद को आसानी से रिलेट कर लेगा। लुक के अलावा ईशा का कद उनकी और एथलीट फिजिक भी इस रोल में उनके चयन के लिए मददगार रही है। वैसे इस फिल्म पर फिलहाल ईशा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आ सकी है।

अब अली जाफर भी करेंगे एक्शन
पाकिस्तानी एक्टर व गायक अली जफर अपनी चॉकलेटी इमेज से अब बोर हो चुके हैं। वे अब तक कई हिंदी फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। उनकी सभी भूमिकाएं लगभग एक जैसी रही हैं। अब वह कुछ अलग करना चाहते हैं। उनकी यह इच्छा अब पूरी होने जा रही है। यशराज बैनर की फिल्म 'किल दिल से' में उन्हें एक ऑफबीट किरदार मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन शाद अली कर रहे हैं। इस फिल्म में अली, परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह के साथ नजर आयेंगे। अली ने बताया है कि इस फिल्म में वह कई तरह के एक्शन करते नजर आयेंगे। इस फिल्म के अलावा अली जाफर 'चश्मेबद्दूर' के सीक्वल में भी दिखेंगे। अली जाफर एक्शन फिल्मों के अनुरूप दिखें इसके लिए उन्होंने होमवर्क करना शुरू कर दिया है। आजकल वह अपना काफी समय जिम में बिता रहे हैं। अब देखते हैं कि दर्शक इस नए अली को कितना पसंद करते हैं।

रणदीप को मिला सलमान का साथ
आजकल रणदीप हुड्डा के दोनों हाथों में लड्डू हैं। भट्ट कैंप की कई फिल्मों में उन्हें काम मिल रहा है। पिछले साल वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे थे। इस साल भी उनके हाथ में कई फिल्में हैं। सबसे खास बात यह है कि उन्हें सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। वह इस साल आने वाली फिल्म 'किक' में सलमान खान के साथ दिखेंगे। जी हां, साजिद नाडियावाला ने फिल्म 'किक' में सलमान खान के साथ साथ रणदीप हुड्डा को भी पैरेलल लीड के लिए कास्ट किया है। रणदीप हुड्डा खुद मानते हैं कि यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि अब तक उन्होंने किसी भी खान के साथ काम नहीं किया था। रणदीप का मानना है कि उन्हें सलमान के साथ काफी खुद सीखने का मौका मिलने वाला है। अब देखते हैं कि यह फिल्म उनके कॅरियर को इतनी ग्रोथ देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें