एक तरफ सलमान ने जहां अपनी जिंदगी में प्यार के नए दरवाजे खोल दिए हैं, वहीं अपनी पुरानी गर्लफ्रेंट कैटरीना कैफ के लिए कुछ ऐसी बाते कह दी हैं कि जानने वाले चौंक रहे हैं। यह तो सभी जानते हैं कि सलमान ने कैटरीना के कैरियर को बनाने में अहम भूमिका निभाई और कामयाबी मिलने के बाद ब्रिटेन से आई इस सुंदरी ने ‘आका’ को ही छोड़ दिया।
अब वह रणबीर कपूर के साथ शादी करने की तैयारी में बताई जा रही हैं। खैर, सलमान कई मौकों पर कैटरीना से जुड़े सवालों को हंसी में उड़ाते आए हैं, लेकिन सूत्र खबर लाए हैं कि पिछले दिनों टोरंटो में सलमान ने कैटरीना पर छींटाकशी करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। वह भी उस मौके पर जब वह कैटरीना की बहन इजाबेल की लॉन्चिंग फिल्म ‘डॉ.कैबी’ के मौके पर मेहमान बन कर गए थे। फिल्म के हीरो विनय विरमानी हैं, जो सलमान के दोस्त हैं।