बॉलीवुड के पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बे-नवाज शरीर बताया। उन्होंने ऐसा उत्तरी कश्मीर के उड़ी में सेना के बटालियन पर हुए हमले के दो दिन बाद कहा है। उड़ी में 18 सितंबर को हथियारों से लैस आतंकियों के सेना के मुख्यालय पर हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे।
ट्वीट की एक श्रृंखला में उन्होंने कहा कि हमें तुम्हारी हरकतों के बारे में पता है, इसलिए अपनी सलामती की दुआ मांगो शरीफ। हम तुम्हारे नाम नवाज शरीफ को, बे-नवाज शरीर भी बना सकते हैं। तुमने एक बहुत बड़ी गलती कर दी है। यह तुम खुद जानते हो कि पाकिस्तान में सेना, संसद और जनता कोई भी तुम्हारी नहीं सुनता।
मुझे तो आश्चर्य है कि तुम्हारा सम्मानित परिवार भी तुम्हारी सुनता है या नहीं। सबसे मजेदार बात तो यह है कि तुम दुनिया वालों से भारत की शिकायत करने जाते हो, क्या कोई तुम्हारी सुनता भी है।कश्मीर में हुए आतंकी हमले की शाहरुख खान, रणदीप हुडा, रितेश देशमुख और मधुर भंडारकर ने भी निंदा की।